Greater noida देवला में अवैध निर्माण पर ग्रेनो अथॉरिटी का बुलडोजर चला

0
207

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Greater noida  देवला में अधिसूचित क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। प्राधिकरण ने 6 हजार वर्ग मीटर जमीन को कालोनाइजरों के कब्जे से मुक्त कराया, जिसकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये है।

इस दौरान तीन फार्म हाउस, 100 मीटर के 6 और 200 मीटर के 4 प्लॉटों पर बने अवैध निर्माण और फाउंडेशन को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया।प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान तेज किया गया है। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि देवला के खसरा नंबर 472 की जमीन प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आती है। कालोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से फार्म हाउस और प्लॉट काटकर निर्माण कर रहे थे। कई नोटिस जारी करने के बावजूद कालोनाइजरों ने निर्माण नहीं हटाया।

इसके बाद महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह के नेतृत्व में 250 से अधिक कर्मचारियों, नोएडा पुलिस, 6 जेसीबी और ट्रिपर के साथ दो घंटे की कार्रवाई में अवैध निर्माण ढहा दिए गए।महाप्रबंधक एके सिंह ने चेतावनी दी कि देवला प्राधिकरण का अधिसूचित क्षेत्र है। कब्जाधारियों को अवैध निर्माण स्वयं हटाने और जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा प्राधिकरण निर्माण तोड़ने के साथ कानूनी कार्रवाई करेगा।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने जनता से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी लें और अवैध कॉलोनियों में पैसा न फंसाएं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here