भारतीय किसान संगठन :आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह करने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडडू खिला कर खुशी जताई।

0
168

पाकिस्तान में घुस कर कई आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह करने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडडू खिला कर खुशी जताई।

भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय कार्यालय सेक्टर 52 नोएडा पर भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर कई आतंकी संगठनों के प्रशिक्षण केंद्रों को तबाह करने पर खुशी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लडडू खिला कर खुशी जताई।

इस मौके पर भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह से जम्मू के पहलगांव में भारतीय नागरिकों की आतंकियों ने निर्मम हत्या की थी,उससे पूरे देश में आक्रोश था। जिस तरह से भारत सरकार ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है

उससे आतंकियों के हौंसले पूरी तरह टूट गए हैं। और उन्हें समझ आ गया होगा कि भारत देश की तरफ गलत नजरों से देखने का परिणाम बहुत गलत होगा।आज देश में खुशी की लहर है। आज पहलगांव में मारे गए देश वासियों की आत्मा को शान्ति मिली होगी। भारत ने जिस तरह से जवाबी कार्रवाई की उससे पूरे विश्व को समझ में आ गया होगा कि अब भारत किसी के सामने नहीं झुकेगा।

इस मौके पर सुरेन्द्र वशिष्ठ, रहीसुद्दीन, मो.महफूज, रविंदर भाटी, श्यामलाल,राहुल, मोनू,सनी, सुनील, राजू ,विपुल आदि लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here