नोएडा में गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटर

0
358

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के नोएडा में शिक्षा
विभाग ने कार्रवाई करते हुए गैर पंजीकृत 32 कोचिंग सेंटर को बंद कराया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि पंजीकृत कोचिंग सेंटर की संख्या सिर्फ 35 है।
उन्होंने बताया कि कार्रवाई के लिए 12 टीम बनाई गईं और बुधवार को अभियान चलाकर गैर पंजीकृत
32 कोचिंग सेंटर को चिह्नित किया गया।

सिंह ने बताया कि सभी को पंजीकरण संबंधी दस्तावेज मुहैया कराने का मौका दिया गया, लेकिन वे ऐसा
करने में विफल रहे। इसके बाद कार्रवाई करते हुए सभी को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया। जिला
विद्यालय निरीक्षक ने कहा, सभी को चेतावनी दी गई है कि अगर सेंटर में फिर से कक्षा शुरू की गई
तो संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोचिंग सेंटरकोचिंग सेंटर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here