spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारग्रेटर नोएडाNoida ,greater noida में BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के बीच नाच...

Noida ,greater noida में BJP कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के बीच नाच गाकर खुशी मनाई

27 वर्ष के बाद भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत

Noida एवं ग्रेटर नोएडा में कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़ों के बीच नाच गाकर खुशी मनाई और दिल्ली का जनता का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं संगठन की शक्ति के अथक प्रयासों से दिल्ली में जीत हासिल हुई है।

भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर Noida महानगर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा एवं जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता को इस जीत पर मिठाई खिलाकर एवं ढोल-नंगाड़ों की थाप पर नाच-गाकर खुशी का इजहार किया, और दिल्ली की जनता का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और सबका साथ, सबका विकास की नीति की जीत है। दिल्ली की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की है। उनकी मेहनत और समर्पण से यह ऐतिहासिक विजय संभव हो पाई है।इस मौके पर सांसद डा. महेश शर्मा ने कहा कि हम दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हैं,

जिन्होंने भाजपा की नीतियों, विकास कार्यों और पारदर्शी शासन प्रणाली पर विश्वास जताया। यह जीत जनता की आकांक्षाओं की जीत है और भाजपा सरकार दिल्ली को एक विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राजधानी बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-Noida लंबित रजिस्ट्री एवं सोसाइटी की समस्याओं को लेकर Supertech आर पी के खिलाफ रेजिडेंट का फूटा गुस्सा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र