भारतीय किसान यूनियन
Noida किसानों के हक और अधिकार की लडाई लड़ने वालाकिसान संगठन भारतीय किसान यूनियन(बलराज) को आज 19 महीने के संघर्ष के बाद एक बड़ी जीत हासिल हुयी है।
एक मामले में एसीईओ संजय खत्री ने आबादी नियमितीकरण करते हुए 10 % अतिरिक्त भूखण्ड के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है।एसीईओ के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना को स्थागित कर दिया है।बता दे कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में किसानों की समस्याओ को 20 वर्षों से लड़ा जा रहा है।आपको बता दे कि शहदरा गांव निवासी किसान हातम सिंह भाटी की पैतृक जमीन पर बनी दुकानों को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के यथावत स्टे के बावजूद नोएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने 15 फरवरी 2024 को ध्वस्त कर दिया था।

किसान की समस्या को समझते हुए भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसान को न्याय दिलाने का प्रण लिया।उसी दिन से भारतीय किसान यूनियन बलराज के नेतृत्व में प्राधिकरण की कार्यवाई के विरोध में धरना-प्रदर्शन शुरु किया।इस मुद्दे को लेकर कई बार विशाल महापंचायत हुई जिनमे प्रशासन द्वारा समस्याओं के निस्तारण के लिए समय की मांगकी गयी कुछ मांगों को माना गया कुछ के लिए फिर समय माँगा गया।
लेकिन फिर संगठन अपनी अन्य मांगों पर अड़ा रहा।बची हुयी मांगों के लिए 30 जुलाई को धरनास्थल पर एक विशाल महापंचायत बुलाई थी।जिसमें हजारों की संख्या में किसान आने वाले थे।जिसको देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने इस मामले से निमटने के लिए आज किसान के एक वार्ता की।वार्ता मेंएसीईओ संजय खत्री ने आबादी नियमितीकरण करते हुए 10 % अतिरिक्त भूखण्ड के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है।
इस दौरान ओएसडी क्रान्ति शेखर, ओएसडी अरविंद कुमार, एसडीएम सीमा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।एसीईओ के आश्वासन के बाद किसानों ने19 महीने से चल रहे धरने को स्थागित कर दिया है।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि आज 19 महीने के बाद भारतीय किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बाद किसान को उनका हक मिला है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, भारतीय किसान यूनियन महा सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, सीमा भाटी, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मितलेश भाटी,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी,यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, यूथ मेरठ मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा,जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान,प्रवीण शर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।