हिंदी फ़िल्म “शेल्टर होम” की प्रेस कॉन्फ्रेंस बृहस्पतिवार को Noida मीडिया क्लब में आयोजित की गई।

0
55

Noida मीडिया क्लब

Noida :हिंदी फ़िल्म “शेल्टर होम” की प्रेस कॉन्फ्रेंस बृहस्पतिवार को Noida मीडिया क्लब में आयोजित की गई। इस दौरान फ़िल्म के निर्देशक कुमार नीरज सहित कई कलाकार और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फ़िल्म में अनिल कुमार यादव, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज, वाराणसी, और दीपक शर्मा, ए.एस.पी. तिहाड़ जेल, भी महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाते नज़र आएंगे। दोनों अधिकारियों ने निर्देशक की हिम्मत की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज से जुड़े संवेदनशील मुद्दों को बड़े पर्दे पर लाना अत्यंत आवश्यक है।निर्देशक कुमार नीरज ने जानकारी देते हुए बताया की यह फ़िल्म 28 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। पोस्टर और ट्रेलर रिलीज़ के बाद से ही यह फ़िल्म सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फ़िल्म के कैमरामैन गदर फ़ेम नजीब खान हैं तथा कोरियोग्राफी गणेश आचार्य द्वारा की गई है।

सच्ची घटना से प्रेरित है कहानी

“शेल्टर होम” की कहानी बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड से प्रेरित है। इस संवेदनशील विषय पर बनी फ़िल्म को ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी में भी प्रदर्शित किया जा चुका है, जहाँ इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना की गई।

फ़िल्म का निर्माण चार महिला निर्माताओं वैशाली देव, बीना शाह, मुन्नी सिंह और खुशबू सिंह—द्वारा किया गया है,फ़िल्म में राजवीर सिंह, अक्षय वर्मा, नाजनीन पटनी, निशाद राज राणा, उरजान इच्छापोरिया, दिव्या त्यागी, अनामिका पांडे, शनीशा मौर्या, आशीष सिंह चौहान, जे.पी. शुक्ला, अनिल कुमार यादव, दीपक शर्मा, प्राची मिश्रा, डॉ. अभिनव श्रीवास्तव सहित कई कलाकार नज़र आएंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here