Elvish को हाई सिक्योरिटी सेल में किया गया शिफ्ट

0
499
Elvish

Elvish के बाद जल्द कई और लोगों की हो सकती है गिरफ्तारी!

जानकारी के मुताबिक इस केस की विवेचना की जा रही है और जल्द ही इसमें कई और नाम का खुलासा भी होगा और गिरफ्तारियां भी होंगी। पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सोशल मीडिया पर Elvish आर्मी ने पुलिस को जो अपशब्द कहे हैं, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

रविवार शाम से ही Elvish  को क्वारंटाइन सेल में बंद किया गया था। उसके बाद अब उसे हाई सिक्योरिटी सेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पहले नॉर्मल प्रोसीजर के तहत उसे आम कैदियों के साथ रखा जाना था। लेकिन एक सेलिब्रिटी होने के नाते उसे हाई सिक्योरिटी सेल में बंद किया गया है।

डीसीपी विद्या सागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि मामले में विवेचना जारी है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। इसके साथ ही साक्ष्य में जो भी सामने आएंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया है कि वीडियो फुटेज की जांच भी की जा रही है, जो भी व्यक्ति की संलिप्तता आएगी, उनसे पूछताछ करेंगे। उन्होंने एल्विश आर्मी के सोशल मीडिया पर कहे गए अपशब्द पर भी कार्रवाई की बात कही।

डीसीपी ने बताया कि अगर पुलिस को जरूरत पड़ेगी तो Elvish की रिमांड के लिए भी अप्लाई किया जाएगा। इस मामले में सबसे अहम कड़ी एल्विश का फोन भी है। जब एल्विश की गिरफ्तारी हुई थी तो उस वक्त पुलिस को उसके पास से जो फोन बरामद हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है। इस मामले में अब एनडीपीएस की धारा बढ़ाने के बाद एल्विश
की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

Read This Also:मशहूर यूट्यूबर Elvish Yadav ने जेल में करवट बदलते हुए गुजारी रात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here