Noida सेक्टर 34 में हुआ भव्य तीज महोत्सव का आयोजन,रेखा बनी तीज क्वीन

0
234

तीज महोत्सव का आयोजन

Noida  फेडरेशन ऑफ आरडब्लूए सेक्टर 34 द्वारा कम्यूनिटी सेंटर सेक्टर 34 में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।इस दौरान कारगिल विजय दिवस भी मनाया गया।

आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि तीज महोत्सव में सेक्टर की हजारों महिलाओं ने भाग लिया कार्यक्रम की थीम हरे,पीले,एवं लाल रंग के परिधानों में सजी महिलाओं ने नृत्य संगीत का जमकर आनंद उठाया।इसमें मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।जिसमें ग्रुप डांस, विभिन्न तरह के फनी गेम्स,रैंप वॉक तीज क्वीन, लकी ड्रा प्रतियोगिता खास रही,प्राकृतिक झूला, फूलों से सजे हुए झूले और सेल्फी प्वाइंट ने सबका मन मोह लिया,तीज क्वीन का ख़िताब रेखा बैसोया, फर्स्ट रनरअप सारिका शर्मा,सेकंड रनरअप रुबी ओलख को मिला। समापन पर सभी विजेता महिलाओं एवं प्रतिभागी को पुरस्कृत किया गया।इस वर्ष कार्यक्रम के दौरान कारगिल विजय दिवस भी मनाया गया शहीदों को नमन करते श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीद के शशिकांत शर्मा की माता स्वदेश शर्मा को सम्मानित किया गया।

इस दौरान आरडब्ल्यूए अध्यक्ष के के जैन, महासचिव धर्मेंद्र शर्मा,क्लियर मेडी अस्पताल सेक्टर-104 से कार्यकारी निदेशक कमांडर नवनीत बाली, पूर्व विधायक बिमला बाथम, नोएडा प्राधिकरण से महाप्रबंधक मीना भार्गव, प्रिया सिंह, कल्पना भूषण,सुपर्णा भूषण सूद, कुलदीप मुंशी, एम सी भारद्वाज आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here