Farmers Protest 7-सूत्रीय मांगों को लेकर

0
434
Farmers Protest
Farmers Protest

Farmers Protest में बुजुर्गों के साथ-साथ युवा भारी तादात में

ग्रेटर नोएडा: आज भारतीय किसान यूनियन (अजगर) के युवा पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अतुल यादव के नेतृत्व में व प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में किसानों ने ईस्टर्न फ़ेरीफ़ेरल पर धरना दिया और अपनी सात सूत्रीय माँगो के साथ ज्ञापन दिया।

जिसमें मुख्य माँगे किसानों से अवैध टोल वसूली पर रोक व स्थानीय युवाओं के लिए रोज़गार की माँगे थी। यह Farmers Protest सुंदरदीप कॉलेज के समीप रखा गया।

ख़ास बात यह थी इस Farmers Protest में बुजुर्गों के साथ साथ युवा भारी तादात में थे। धरना शांतिपूर्वक रहा और टोल प्रबंध की तरफ़ से किसानों को आश्वासन दिया गया की उनकी माँगे मानी जाएँगी।

Farmers Protest
Farmers Protest

भारतीय किसान यूनियन अजगर के (प्रदेश अध्यक्ष) पं. सचिन शर्मा ने बताया कि आज ज्ञापन के माध्यम से किसानों की प्रमुख मांग की। (1)सभी दुपहिया वाहन शुल्क फ्री हो, (2)पत्रकार बंधुओं से टोल शुल्क न लिया जाए क्योकि पत्रकार देश का चतुर्थ स्तंभ हैं और देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाते हैं।

(3)किसानों के ट्रैक्टर और खेती के लिए उपयोगी उपकरण के लिए टोल के लिए छुट हो। (4)टोल प्लाजा पर 40% रोजगार क्षेत्रीय युवाओं को दिया जाए,(5)किसानों को ID के आधार पर टोल प्लाजा से निकाला जाएं। (6)हमारे देश के जवान फौजी भाइयों का टोल फ्री हो।

इस मौके पर युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्नू आधाना,प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर, राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण शर्मा (नीटू) व (प्रदेश अध्यक्ष)राकेश कसाना,युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल नागर,अरुण यादव,बाबूराम फौजी,प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव,प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष राहुल यादव, युवा जिला अध्यक्ष विनीत यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, सूरज शर्मा,ब्रह्म सिंह,प्रधान नरेश पंडित, हर्ष प्रधान,अमर चौहान, सौरभ चंदीला,आशीष शर्मा, प्रकाश जोशी,रॉबिन चौधरी,वेद प्रकाश राणा,अजय चौधरी, विकास,तरुण शर्मा,ओम, संजू आधाना,प्रताप सिंह खेमचंद, आबिद चौधरी, संजय कसाना, सोनू शर्मा,सुभाष प्रजापति, अमित,हरीश,मोहनलाल चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Read This Also: Farmers की समस्याओ का निस्तारण होने के बाद ही खत्म होगा धरना प्रदर्शन : बलराज भाटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here