Greater noida :सतीश भाटी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चौथी बार जिलाध्यक्ष निर्वाचित

0
117

गौतम बुद्ध नगर कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन

Greater noida– उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गौतम बुद्ध नगर कार्यकारिणी का चुनाव निर्वाचन अधिकारी सुबोध कुमार एवं विवेक चौधरी की देखरेख में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ

जिसमें लेखपाल सतीश भाटी को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ गौतम बुद्ध नगर का जिलाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। सतीश भाटी, जिला अध्यक्ष पद पर चौथी बार निर्वाचित हुए हैं। इनके अलावा जिला कार्यकारिणी में जिला मंत्री पद पर पवन दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र भाटी, सहसचिव अंकुर गौड़, कोषाध्यक्ष निरंजन मिश्रा, ऑडिटर शीतला प्रसाद निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया शांति व सद्भाव पूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

इस मौके पर बृजेश विकल, के. के.शर्मा,अतर सिंह यादव समेत गौतम बुद्ध नगर के समस्त लेखपाल मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here