सेक्टर 18 जेजे कॉलोनी में सट्टा खिला रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

0
368
सट्टा

 लोगों को सट्टा खिला रहे एक युवक को सेक्टर 20 थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार 

Noida: थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की टीम थाना क्षेत्र में गस्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि जेजे कॉलोनी में एक युवक लोगों को 10 रूपये लगाने पर 100 देने का झांसा देकर उनको सट्टा खिला रहा था। आरोपी लोगों को एक पर्ची पर नाम लिख कर देता था। जिसके बाद उस पर्ची को डिब्बे में रखी पर्चियों में डाल कर उसमें से पर्ची निकालने की बात करता था। इस दौरान काफी लोगों से आरोपी ने सट्टे के नाम पर रुपये को हड़प लिया।

मौके से पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुलशन निवासी जेजे कॉलोनी बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से 4400 रुपये नगद और सट्टे की पर्ची को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Read This Also:अंडे की दुकान पर शराब बेचते पकड़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here