Noida शिव शंभू के जयकारों से गूंजे मंदिर, दिन भर हुआ भोलेनाथ का जलाभिषेक

0
218

महाशिवरात्रि के दिन Noida में जिले भर के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी

Noida  महाशिवरात्रि के दिन नोएडा में जिले भर के मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु बम-बम भोले के जयकारों से मंदिरों को गुंजायमान करते रहे।

वहीं भगवानशंकर का अभिषेक करने के लिए तडक़े से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भक्तोंकी भीड़ को देखते हुए सुबह ही मंदिरों के पट खोल दिए गए थे। भक्तों ने फल-फूल, बेलपत्र,जलाभिषेक आदि से भोलेनाथ का पूजन किया। विभिन्न मंदिर में महादेव की विशेष पूजा की गई।सेक्टरों सोसाइटियों में भंडारे, पूजन, महा मृत्युंजय जाप हुए। सेक्टर-19 सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर-8लाल मंदिर, बाबावालक नाथ मंदिर, सेक्टर-100 वोड़ा महादेव मंदिर, सेक्टर-12 कलरिया बाबा मंदिरऔर जिले भर के समस्त मंदिरों और शिवालयों के पट सुबह पांच बजे खोल दिए गए।

भगवान शिवऔर मां पार्वती का सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजन- अर्चन, अभिषेक और आरती की गई।इसके बाद भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने शमी के पत्ते, सुगधित पुष्प,बेल पत्र, धतूरा, भांग, वेर, जौ, गाय का दूध, गन्ने का रस, दही, घी, शहद, गंगा जल, चंदन, पंचफल, पंच मेवा, पंच रस, झत्र, रोली से शिव और मां पार्वती का श्रृंगार किया गया।शुभ मुहूर्तों में हुआ जलाभिषेकमहाशिवरात्रि पर सनातन धर्म मंदिर, वोड़ा महादेव मंदिर समेत अनेक मंदिरों में रात भर जलाभिषेकहुआ।

सनातन धर्म मंदिर के पुजारी ने बताया कि पहला मुहूर्त सुबह 6.47 से 9.42 , दूसरा 11. 6से 12. 35, तीसरा मुहूर्त 3.25 से शाम 6 बजे तक चला। इसके अलावा रात 8.54 से 12 बजे तकशुभ मुहूर्त में लोगो के साथ-साथ कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। वहीं रुद्राभिषेक, पूजन, भजन, शिवके मंत्रों का जाप चलता रहा।फल और फूलों की बिक्री बढ़ीशिव भक्तों ने शिवालयों में फल-फूल अर्पित किए गए। मंदिरों के बाहर लगी दुकानों पर जमकर भीड़रही। शाम तक दुकानों पर फल, फूल, बेलपत्र के लिए भीड़ लगी रही।

महाशिवरात्रि के पूरे दिन मेंचार शुभ मुहूर्त के चलते दुकानों एवं मंदिरों में भक्तों का ताता लगा रहा। दुकानदार ने बताया किइस बार महाशिव रात्रि पर पहले के मुकाबले दो गुना बिक्री हुई है। दिन में दो बार सामान ऑर्डरदेकर मंगवाया गया है।

कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया

महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के मंदिरों में बड़ी संख्या में लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।मंदिरों में बम-बम भोले और भगवान शिव के जयघोष से गूंज उठे। नीलकंठ और हरिद्वार से जललेकर आए कांवड़ियों ने महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके चलते मंदिरों में पुलिस की टीमभी तैनात रही।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here