spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाWorld Environment day पर यमुना तट बना पर्यावरण प्रेम का प्रतीक

World Environment day पर यमुना तट बना पर्यावरण प्रेम का प्रतीक

World Environment day

Noida World Environment day 2025 के उपलक्ष्य में यमुना बैंक, छठ घाट, सेक्टर 94, नोएडा में व्यापक स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस विशेष अभियान का नेतृत्व वन विभाग अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में युवा शक्ति – वाईएसएस फाउंडेशन, जिला गंगा समिति (गौतमबुद्ध नगर), नोएडा ऑथोरिटी, वन विभाग, शारदा होप, नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (NMCG) एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राम प्रवेश तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यमुना आरती से की गई। इसके माध्यम से जनमानस को स्वच्छता, नदी संरक्षण और पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया।गंगा दशहरा जैसे पवित्र अवसर को जन-जागरूकता अभियान से जोड़कर यह आयोजन पर्यावरणीय जिम्मेदारी का उदाहरण बन गया।

World Environment day पर यमुना तट बना पर्यावरण प्रेम का प्रतीक
World Environment day पर यमुना तट बना पर्यावरण प्रेम का प्रतीक

इस अवसर पर नोएडा ऑथोरिटी से उपस्थित श्री इंदु प्रकाश ने अपने संबोधन में प्लास्टिक प्रदूषण को “दानव” की उपमा देते हुए कहा, “यह संकट केवल हमारे पर्यावरण को ही नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से पूरे समाज को प्रभावित कर रहा है।” उन्होंने उपस्थित स्वच्छता कर्मियों और स्वयंसेवकों को उनके योगदान के लिए सराहा और उन्हें स्वच्छ भारत अभियान के असली नायक बताया।अमित गुप्ता क्षेत्रीय वनाधिकारी, ओखला बर्ड सेंच्युरी, अभिषेक कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, अमित कुमार शाही डीपीओ, जिला गंगा समितिइंदु प्रकाश एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम, नोएडा

ऑथोरिटी, डॉ. प्रशांत राठौर, अध्यक्ष, शारदा होप एंड हार्मनी फाउंडेशन, सचिन गुप्ता, निदेशक, वाईएसएस फाउंडेशन, वरिष्ठ समाजसेवी विक्रम सेठी एवं दुर्गा प्रसाद दुबे और युवा शक्ति के सक्रिय स्वयंसेवक कार्यकर्ता के साथ सभी प्रतिभागियों ने यमुना नदी की स्वच्छता, संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली को अपनाने की शपथ ली।यह आयोजन केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास था, जो नागरिक चेतना और प्रकृति के प्रति हमारी ज़िम्मेदारी को दर्शाता है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र