Noida Authority
धीरेन्द्र अवाना
Noida में अवैध निर्माण और बढ़ते अतिक्रमण को देखते हुए Authority ने एक बार फिर सख्ती दिखाना शुरु कर दिया है।सीईओ डा.लोकेश एम के सख्त निर्देश के बाद नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में प्राधिकरण ने कई कारवाई भी की है।
इसी क्रम मेंसीईओ ने कार्य के प्रति लापरवाही और शिथिल पर्यवेक्षण पाए जाने पर वर्क सर्किल-06 के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए है। वर्क सर्किल-6 के प्रबंधक अब्दुल शाहिद द्वारा अपने क्षेत्र में प्रभावी पर्यवेक्षण न करने और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने पर करण बताओ नोटिस जारी किया है।वहीं प्रतिनियुक्ति की अवधि पूर्ण होने के बाद नोएडा प्राधिकरण में कार्यरत सहायक प्रबन्धक विनीत कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से प्राधिकरण की सेवा से अवमुक्त (हटाने) करने का निर्णय लिया है।
Noida Authorityके सीईओ का कहना है कि अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण स्वीकार्य नहीं होगा।यदि किसी भी क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत या लापरवाही पाई जाती है,तो उनके विरुद्ध इसी प्रकार की कठोर दंडात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।Noida Authority के सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यदि किसी भी क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत या जानबूझकर की गई अनदेखी पाई जाती है, तो उनके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की टीमें लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही हैं और अवैध निर्माण चिन्हित कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में यह अभियान और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, ताकि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाया जा सके।
बताते चले कि Noida Authorityद्वारा वर्ष 2024-25 में कुल 2,15,912 वर्ग मीटर और वर्ष 2025-26 में अब तक 23,93,158 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा चुका है। इस भूमि की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2745 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही अवैध निर्माण और अतिक्रमण से जुड़े मामलों में विभिन्न पुलिस थानों में लगभग 25 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।
वर्तमान में प्राधिकरण क्षेत्र में 174 अतिक्रमणकर्ताओं के खिलाफ 527 नोटिस जारी किए जा चुके हैं। प्राधिकरण ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

