Noida :रेडक्रॉस कार्यालय नोएडा में आयोजित हुआ ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ समारोह

0
108

Noida रेडक्रॉस कार्यालय

Noida गौतम बुद्ध नगर स्थित रेड क्रॉस कार्यालय (सेक्टर-39, नोएडा) में वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले वॉलंटियर्स को सम्मानित करने हेतु एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में Noida विधायक पंकज सिंह व उनके साथ नोएडा के भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान भी उपस्थित थे।कार्यक्रम में रेडक्रॉस टीम गौतम बुद्ध नगर के सचिव संजय त्रिपाठी, गर्वनिंग बॉडी के सदस्य पी. एस. जैन, शालिनी सिंह, मोनिका शाही, शैवलिक, चक्रधर मिश्रा, गरिमा त्रिपाठी, डॉ. रेनु शुक्ला, शालिनी अग्रवाल, प्रो. सुनीता जेटली, श्री बी.पी. सिंह, रंजीत तिवारी, जयंती केसरी, सुप्रिया तिवारी, अखिलेश कटियार, आदित्य शर्मा, सिद्धि त्रिपाठी, सनी तथा अक्षय समेत अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने चयनित वॉलंटियर्स को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और रेडक्रॉस द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जनसेवी प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहन एवं यथोचित सहयोग देने का आश्वासन दिया।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here