महागुन बिल्डर का दफ्तर सील
Noida जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) के रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) का 5.20 करोड़ रुपये बकाया न चुकाने पर नोएडा के सेक्टर-63 में स्थित महागुन बिल्डर ग्रुप का दफ्तर सील कर दिया।
नोटिस जारी होने के बाद भी बिल्डर बकाया नहीं जमा कर रहा था। अधिकारियों के अनुसार यदि बिल्डर ने ऑफिस का सील तोड़कर कार्य शुरू किया तो कानूनी कार्रवाई होगी।दादरी तहसील के तहसीलदार ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि महागुन बिल्डर के खिलाफ रेरा ने 5.20 करोड़ की आरसी जारी की थी।
इसे लेकर जिला प्रशासन ने बकाया चुकाने के लिए प्रोजेक्ट को नोटिस जारी किया, लेकिन बिल्डर ने बकाया नहीं चुकाया।
शुक्रवार को दादरी तहसील की राजस्व टीम प्रोजेक्ट पर पहुंची और वहां चल रहे कार्य को बंद कराकर दफ्तर सील कर दिया।बता दें कि वर्तमान में रेरा की 2706 आरसी का बिल्डरों पर 738.69 करोड़ बकाया है। इनमें इन शीर्ष-20 बिल्डरों पर 546.18 करोड़ का बकाया है। दादरी तहसील क्षेत्र में स्थित बिल्डरों के विभिन्न प्रोजेक्टों के खिलाफ जारी 2069 आरसी का 621.67 करोड़ बकाया है
और सदर तहसील के 637 आरसी का 117 करोड़ वसूलना है। सबसे ज्यादा बिल्डर बकायेदार दादरी तहसील क्षेत्र में ही हैं, इनमें एक हजार से अधिक खरीदार फंसे हुए हैं।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
Read this also:Greater noida :ग्रामीण NPCL का करेंगे बहिष्कार UPPCL से बिजली आपूर्ति की होगी मांग