सेक्टर-36 स्थित एक निर्माण स्थल पर Watchman की अज्ञात बदमाशों ने की हत्या

0
411
Watchman

भारी वस्तु से सिर पर वार कर Watchman की हत्या

थाना बीटा-दो क्षेत्र के सेक्टर-36 स्थित एक निर्माण स्थल पर Watchman के रूप में कार्यरत व्यक्ति की अज्ञात बदमाशों ने कथित रूप से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह को पुलिस को कृष्णा (40 वर्ष) नामक व्यक्ति के मृत पाए जाने की सूचना मिली।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट है जिससे प्रतीत हो रहा है कि अज्ञात बदमाशों ने  Watchman के सिर किसी भारी वस्तु से वार किया है। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर विधि विज्ञान की टीम और पुलिस के आला अधिकारी पहुंच गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके लिए चार दल बनाए गए हैं।

Read This Also: ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने स्कूल जा रहे टीचर को मारी गोली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here