spot_img
Homeसंगठन समाचारकिसान यूनियनभारतीय किसान यूनियन :-समस्याओ का समाधान ना होने पर बिल्डर के आफिस...

भारतीय किसान यूनियन :-समस्याओ का समाधान ना होने पर बिल्डर के आफिस पर होगी तालाबंदी : बलराज भाटी

भारतीय किसान यूनियन

Greater Noida:-अपनी चिंताओं का समाधान खोजने के मद्देनजर,Paramount  गोल्फ फोरेस्ट के निवासियों ने आज भारतीय किसान संघ बलराज के नेतृत्व में एक अंतहीन विरोध शुरू कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन(बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी केनेतृत्व में किसानों व सोसाइटी निवासियों ने धरना स्थल पर जिला प्रशासन व बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।सोसायटी निवासी रामकुमार नागर, केपी सिंह, भगवंत सिंह, एन बी जोशी,राहुल भाटी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोसायटी में घर खरीदते समय पैरामाउंट बिल्डर ने बेहतर सुरक्षा से लेकर मेंटिनेंस, बिजली पानी खेल-कूद के मैदान पार्क जैसी अनेकों सुविधाओं से लैस सजग सपने दिखाये थे जिससे लोगों ने अपनी जिन्दगी भर की खुन पसीने की कमाई Paramount Builder के बनाये गए विला और फ्लैट खरीदने में लगा दी और अब Paramount Builder उस जमीन पर अवैध निर्माण कर रहा है।जिस जमीन पर निवासियों के लिए पार्क, झील और खेल-कूद का मैदान होना चाहिए था।

भारतीय किसान यूनियन
भारतीय किसान यूनियन

भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया है फिल्म तो बाकी है पैरामाउंट बिल्डर समय रहते चेत जाए अन्यथा फिल्म दिखाने में देर नही लगेगी।बलराज भाटी ने कहा कि यदि Paramount Builderर ने सोसायटी निवासियों की समस्याओ का समय रहते समाधान नही किया तो हमारी फिल्म के पहले सीन में बिल्डर के चल रहे तमाम निर्माण कार्यों को बन्द कराना और उनके आफिसों पर तालाबंदी करने का है और फिल्म के दूसरे सीन को उसके बाद दर्शाया जायेगा।

इस अवसर पर संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष युवा विपिन खारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बाबा रंगीलाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह ,राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा नीरज भड़ाना , प्रदेश महासचिव एडवोकेट सतेन्दर खारी ,प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी,प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश संगठन मन्त्री डाक्टर संजीव भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश भडाना , पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री संजीव भाटी ,प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान , उत्तर प्रदेश

अध्यक्ष महिला मोर्चा शकीना खान, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी ,जिला अध्यक्ष राशिद अली मुरादाबाद, जिला उपाध्यक्ष राहुल भाटी , जिला उपाध्यक्ष महकार भाटी, जिला महासचिव अनूप भाटी जिला सचिव शाहिद, एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष खालिद, दादरी तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा
आसमां ,सोसायटी निवासी रामकुमार नागर, भगवंत सिंह, राहुल भाटी, केपी सिंह, कैप्टन धर्मपाल बैंसला, सतपाल राणा,अवधेश शर्मा, गौरव ठाकुर, एन बी जोशी, महीपाल सिंह, विरेन्द्र सिंह, दीपक नागर, धनपाल, सागर, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Visit Our Social Media Pagehiss:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा का अनिश्चितकालीन Strike शुरू

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र