Jewar प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में रचा नया इतिहास

0
247

Jewar प्रज्ञान पब्लिक स्कूल

Jewar  आज सी.बी.एस.ई. द्वारा घोषित 12वीं के परीक्षा परिणाम में प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर फिर से नया इतिहास रचकर विद्यालय एवं अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् कार्यरत एवं प्रयासरत है,इसके फलस्वरूप विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में दिया शर्मा ने 98.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदित्य शर्मा ने 98%, इशिता ने 97%, कीर्ति सिंह और दीक्षा शर्मा ने 96.6%, रजत कृष्ण गौड़ ने 96.4%, तथा नितिन मयंक ने 96% विदिशा ने(95.4%), दीपाली शर्मा ने (95%), निधि गोयल व खुशी ने (94.2%), हिमांशु चौधरी ने (94%),अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया।

Jewar प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में रचा नया इतिहास
Jewar प्रज्ञान पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 12वीं के परीक्षा परिणाम में रचा नया इतिहास

इसके अतिरिक्त अन्य छात्र-छात्राओं निधि शर्मा (93.8%), त्रिदेव महेश्वरी (93.6%), मयंक वशिष्ठ (92.6%), मुक्तेश्वरी (92.4%), अंशुमान (92.2%), संध्या, मनप्रीत तलान, ऋतिक, बादल चौधरी (91.6%), रिद्धिमा (91.4%), गौरव वशिष्ठ (91.2%), हर्ष (91.1%), शिवांगी, शुभ सिंघल (90.8%), श्रुति राय (90.6%) और भूमि शर्मा ने (89.7%) के साथ मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं में विज्ञान वर्ग के छह, वाणिज्य वर्ग के 10 एवं मानविकी विभाग के 12 छात्र-छात्राओं ने 90 प्लस अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here