Noida :पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0
78

जवाहरलाल नेहरु की जयंती

Noida: महानगर कांग्रेस कमेटी Noidaद्वारा पार्टी कार्यालय सैक्टर 52 में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यालय पर देश के पहले प्रधानमंत्री प० जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि देकर उन्हें स्मरण करते हुए अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक युग की नींव रखने वाले प्रधान मंत्री थे। नेहरू जी को भारत की जनता को एक समावेशी, सौहार्दपूर्ण एवं प्रगतिशील भारत का सपना दिखाने वाले के रूप में याद किया जाता है। नेहरू जी की विदेश नीति को आज भी याद किया जाता है।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में राजकुमार भारती, संजय तनेजा, रामकुमार शर्मा, ललित अवाना, डॉ सीमा, वसीम, सुल्तान बिधूड़ी, उर्मिला, सतीश पंचाल, अरुण प्रधान सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here