Noida :पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

0
174

पुलिस मुठभेड़

Noida पुलिस की दो शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। इस पर 15 मुकदमे दर्ज है। और दूसरे को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। ये लोग राह चलते लोगों से तमंचा के बल पर लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे।

थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 15ए के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर 16 की तरफ से एक संदिग्ध मोटर साइकिल आती दिखाई दी। पुलिस बल ने रुकने का इशारा किया। वह नही रुके और वापस अपनी बाइक पीछे मोड़कर सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर-16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगे।

Noida :पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
Noida :पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

वार्निंग के बाद भी नहीं रूके पुलिस ने बाइक सवार को रुकने की वॉर्निंग दी। अपने को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस पार्टी ने जवाबी फायर किया। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वो वहीं गिर गया। दूसरा बदमाश भागने लगा। घायल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।इसकी पहचान अमन पुत्र अजय निवासी गौतमबुद्धनगर उम्र 27 साल हुई है। इस पर 15 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। वहीं इसके दूसरे साथी को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

इसकी पहचान सौरभ निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली उम्र करीब 22 साल हुई।इनके कब्जे से 6 मोबाइल फोन, चोरी की गई एक बाइक, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामद चोरी व लूट के सामान में से रेडमी मोबाइल फोन थाना फेज 1 नोएडा में मुकदमा दर्ज है।

घायल बदमाश अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इन दोनों के डेटा अन्य जनपद को भेजा गया है। ताकि वहां से भी इनके अपराध को खंगाला जा सके।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here