Noida पुलिस ने पकड़ा रेलवे का फर्जी TTE

0
223

फर्जी TTE गिरफ्तार

Noida अपने को नई दिल्ली रेलवे में TTE बताने वाले एक शख्स को Noida की थाना सेक्टर-63 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से कानपुर के बर्रा का रहने वाला है।

30 से ज्यादा लोगों को रेलवे में टीटीई और शस्त्र लाइसेंस बनाने का झांसा देकर ठगी करता था। क्लाइंट फंसने पर ये 1 लाख रुपए पहले लेता था। जबकि डील 7.5 लाख की होती थी। ऑनलाइन और कैश दोनों माध्यम से पैसा लेता था। इसकी पहचान प्रशांत कुमार हुई है। पुलिस ने इसे बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी गोल चक्कर के पास से पकड़ा है।

दरअसल पीड़ित ने 27 अप्रैल को थाना सेक्टर-63 में शिकायत की गई उसके पीड़ित से शस्त्र लाइसेंस बनवाने के नाम पर 71 हजार रुपए और उसके भांजे को रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर 1 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने फोन सर्विलांस पर लगाया और लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। जांच की गई कि तो अलग-अलग थाना क्षेत्र से करीब 10 पीड़ितों की जानकारी सामने आई।डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि ये अपने नेटवर्क में लोगों को बताता था कि वो नई दिल्ली रेलवे में टीटीई है।

Noida पुलिस ने पकड़ा रेलवे का फर्जी TTE
Noida पुलिस ने पकड़ा रेलवे का फर्जी TTE

उसका रेलवे, पुलिस विभाग व डीएम कार्यालय जनपद गौतमबुद्धनगर में अच्छी पकड़ है। इससे संबंधित कोई भी काम हो बताना करा दिया जाएगा। इसी संबंध में एक नवंबर 2024 में पीड़ित आरोपी के संपर्क में आया। उसने अपना नाम विशाल बताया। करीब एक सप्ताह बाद आरोपी प्रशांत कुमार गुप्ता पीड़ित की कंपनी जी-172 सेक्टर 63 के बाहर मिला। प्रशांत ने अपने को रेलवे विभाग में टीटीई के पद पर कार्यरत बताते हुए अपनी नियुक्ति नई दिल्ली में बताई।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here