फर्जी कॉल सेंटर
Noida (गिरीश नारायण)। थाना फेस-1 पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर बेरोजगार युवकों से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस ने मौके से कॉल सेंटर संचालक सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कॉल सेंटर संचालन में उपयोग होने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व दस्तावेजों को बरामद किया, नोएडा जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अनुज कुमार और रोमेश मलिक शामिल हैं, जिन्हें सेक्टर-04 स्थित बिल्डिंग नंबर A-88 के दूसरे तल से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी फर्जी तरीके से खुद को नौकरीडॉट कॉम का कर्मचारी बताकर युवाओं को नौकरी का झांसा देते थे और रजिस्ट्रेशन व विभिन्न प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर 950 से लेकर 50,000 रुपए तक की रकम वसूलते थे।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगते थे युवाओं को
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी Foundit.com से करीब 30,000 रुपए में बेरोजगार युवाओं का डेटा खरीदते थे। इसके बाद वे पीड़ितों को फोन कर नौकरी दिलाने का दावा करते और अलग-अलग शुल्क वसूलते थे। कुछ मामलों में युवाओं को फर्जी जॉइनिंग लेटर भी जारी किए जाते थे।आरोपी अपने कॉल सेंटर में एक माह के लिए महिला कर्मचारी रखकर काम करवाते और बाद में उन्हें निकाल देते थे ताकि किसी को उनके अवैध कार्यों की जानकारी न मिल सके।पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अनुज कुमार पहले भी वर्ष 2017 में हैदराबाद में इसी तरह की धोखाधड़ी में शामिल रहा है, जिसके संबंध में वहां एक मुकदमा दर्ज है
पुलिस ने इनके कब्जे से 11 की-पैड मोबाइल फोन,01 वीवो स्मार्टफोन,07 स्टांप मोहर,04 जॉइनिंग लेटर,04 कंप्यूटर मॉनिटर,04 सीपीयू,04 कीबोर्ड,04 माउस,ऑफिस फोन से प्राप्त 34 स्क्रीनशॉट बरामद किए हैं।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh
