Noida नम आँखों से दी जिलाधिकारी को विदाई

0
148

जिलाधिकारी मनीष वर्मा का विदाई समारोह

Noida उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल द्वारा गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा को सेक्टर 27 जिलाधिकारी निवास स्थान पर विदाई समारोह में मिलकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गयी।

सभी सदस्यों की आँखें उनसे मिलने पर नम थी।विकास जैन उनसे बात करते हुए अपने आँसू रोक नहीं पाए।विकास जैन ने विदाई गीत के साथ जिलाधिकारी मनीष शर्मा को एक प्यार भरा पैग़ाम दिया।दिल रो रहा है मन रुठ रहा है कविता के बोल से पूरा हॉल गूंज उठा।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने जिलाधिकारी मनीष शर्मा से कहा कि आप हमेशा हमारे दिलों में ताज़ा रहोगे।

इस दौरान उन्होंने व्यापार मंडल का पटका और पवित्र ग्रंथ गीता के द्वारा जिलाधिकारी महोदय को विदाई समारोह में भेट दी।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवदीप गुप्ता ने खाटू वाले श्याम बाबा की प्रतिमा के साथ जिलाधिकारी को भविष्य की शुभकामनाएं दी।प्रदेश सचिव शिवा चौहान ने डीएम साहब को शाल देकर अपनी प्रस्तुति दी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल, प्रवीन गर्ग प्रदेश महामंत्री, सचिन गोयल प्रदेश कोषाध्यक्ष,अंकुर बंसल,उद्योग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शक्ति सिंह, प्रदेश सचिव अमित गोयल, मनीष शर्मा,क्रॉकरी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश जिंदल, मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता व अन्य पदाधिकारी सम्मलित हुए।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here