तीज महोत्सव
Noida राजस्थान कल्याण परिषद नोएडा द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रिया गोल्ड तीज महोत्सव आज अग्रसेन ऑडिटोरियम में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इसमें सभी सदस्य पारंपरिक परिधानों जिनमेंपुरुष धोती कुर्ता, पजामा कुर्ता पहन कर आए तथा महिला सदस्य लहंगा चुनरी और साड़ी आदि पहन कर आए।चारों तरफ राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा देखते ही बनती थी।इस बार तीज महोत्सव की थीम रही “हम तुम ओर एआई”इसमें एक नृत्य जिसमें संस्था के महिला एवं पुरूष सदस्यों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी।जिसमें शिव विवाह – शून्य से पूर्णता तक,अघोरी शिव की आदिशक्ति के पुनर्जन्म पार्वती की शिव पार्वती मिलन गाथा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। राजस्थानी गीत एवं नृत्यों से पूरा ऑडिटोरियम गूंज गया।बच्चों द्वारा रैंप वॉक एवं बड़ों द्वारा अपनी विरासत धोती में रैंप वॉक देखते ही बनती थी।आखिर में कव्वाली सबका मन मोह लिया।
आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका पारुल महेश्वरी,सरिता गुप्ता एवं रंजना सोनी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।मंच का शानदार संचालन मीनाक्षी राठी, सरिता गुप्ता एवं एआई पारुल महेश्वरी द्वारा किया गया।
नोएडा की विभिन्न संस्थाओं श्रीजी गौ सदन, भारत विकास परिषद, मंगलमय परिवार, मारवाड़ी युवा मंच, माहेश्वरी समाज, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अग्रवाल मित्र मंडल, राजस्थान संस्था संघ दिल्ली, सनातन धर्म मंदिर, अपना घर नोएडा, राजस्थान क्लब आदि विभिन्न संस्थाओंके गणमान्य सदस्यों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर शोभा बढ़ायी इसी के साथ संस्था के संरक्षक और नोएडा के सांसद डॉ महेश शर्मा का आगमन हुआ।संस्था के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया।संस्था के अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी ने आये हुए सभी संस्थाओं के मेहमानों का हार्दिक स्वागत और सम्मान किया ।
संस्था की महासचिव रंजू माथुर ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष जी पी केडिया, आर.पी. सोनी , ओ.पी. बंसल, महेंद्र शाह, जी.सी महेश्वरी, विजय सोनी, अनिल अग्रवाल, अरविंद सोनी, आर सी बजाज , अंजनी सराफ, पवन शर्मा, के.सी. गुप्ता, जीवन जैन, जुगल किशोर भारती, एवं संस्था के सदस्यों में एन के सोडाणी, प्रदीप बजाज, प्रकाश ईनानी, जीसी पारीक, ओपी पारीक,राजेश खंडेलवाल,राम रतन शर्मा, एस.एन. पारीक, शांतिलाल सुराणा, विक्रम अग्रवाल,विष्णु गोयल, विश्वनाथ पारीक, एम एम रामावत, कैलाश किला, विनय सोनी, राजीव गुप्ता संस्था के कोषाध्यक्ष अनिल जैन की उपस्थिति विशेष रही ।