Noida :GST विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार

0
220

GST विभाग का एक बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार

Noida में उस वक्त हड़कंप मच गया जब GST विभाग का एक बड़ा अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार हुआ।बता दे किनोएडा में जीएसटी विभाग में तैनात अनेक अधिकारी तथा कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। अब विभिन्न एजेंसियों ने विभाग पर अपनी नज़रें टिका दी है।

आपको बता दे कि Noida के जीएसटी कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी सतेंद्र बहादुर सिंह को ₹45,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।यह कार्रवाई 19 मई 2025 को सतर्कता अधिष्ठान, मेरठ की टीम द्वारा की गई।शिकायतकर्ता ने बताया कि वह ग्राम सल्लापुर नोएडा में वर्ष 2016 से “रामटेक” नाम की फर्म चला रहा है, जो कंप्यूटर रिपेयरिंग का काम करती है। फर्म का जीएसटी पंजीकरण भी वर्ष 2016 में कराया गया था, लेकिन तकनीकी कारणों से 2016-17 और 2017-18 के लिए GST रिटर्न दाखिल नहीं हो पाया था, जिससे ₹4,55,840 का कर बकाया हो गया था।

शिकायतकर्ता ने जब जीएसटी कार्यालय से संपर्क किया तो अधिकारी सतेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि फर्म की सेटेलमेंट प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए ₹45,000 देने होंगे। उन्होंने धमकी भी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो पूरा टैक्स जमा करना पड़ेगा, और कोई राहत नहीं मिलेगी।शिकायतकर्ता की शिकायत मिलने पर मेरठ सेक्टर की सतर्कता टीम ने योजना बनाई।19 मई 2025 को तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही ₹45,000 की रिश्वत दी, मौके पर मौजूद टीम ने सतेंद्र बहादुर सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

बैंक खाते और ट्रांजैक्शन से जुड़े अहम साक्ष्य भी जब्त किये।जांच के दौरान पाया गया कि अधिकारी ने रिश्वत की रकम शिकायतकर्ता से गौतमबुद्धनगर के एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा था। इस खाते से जुड़े ट्रांजैक्शन डिटेल्स और रिकॉर्ड भी सतर्कता टीम ने जब्त कर लिए हैं।सतेंद्र बहादुर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है।

सतर्कता विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई अधिकारी सरकारी काम के बदले रिश्वत मांगता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 9454401866 पर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायतों पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here