दो वरिष्ठ नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया
Noida उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है।अजय चौधरी और सतेंद्र शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बता दे कि कांग्रेस हाईकमान ने यह जिम्मेदारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए दी है।आपको बता दे कि
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा लखनऊ के गांधी ऑडिटोरियम में संगठन सर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौ रान गौतम बुद्ध नगर के दो वरिष्ठ नेताओं को कोऑर्डिनेटर नियुक्त करके अहम जिम्मेदारी दी है। जिले के वरिष्ठ नेता अजय चौधरीको गाजियाबाद शहर का और पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा को बागपत शहर का कोऑर्डिनेटर बनाया है।
नई जिम्मेवारी मिलने पर अजय चौधरी और सतेंद्र शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,यूपी प्रभारी अविनाश पांडे,राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी व शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।बताते चले कि दोनों वरिष्ठ नेता की कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में गिनती होती है
वे संगठनात्मक कार्यों में दक्ष हैं।स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच उनकी अच्छी पकड़ है।
YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh