spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडाचिकित्सा के नाम पर निजी अस्पतालों में हो रही किसानों के साथ...

चिकित्सा के नाम पर निजी अस्पतालों में हो रही किसानों के साथ लूटपाट : बलराज भाटी

नोएडा।आज रविवार को ग्राम नवादा ग्रेटर नोएडा में राकेश भडाना के निवास पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें संगठन का विस्तार करते हुए राकेश भडाना को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष ,योगेन्द्र सिंह भाटी को राष्ट्रीय संगठन मन्त्री, चाचा रगींलाल बिसरख को राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, प्रदीप भाटी को दनकौर ब्लाक अध्यक्ष,व रिकूं भडाना को ग्राम अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है

और भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नागर ने भाकियू अम्बावता को अलविदा कर सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ भारतीय किसान यूनियन बलराज का दामन थामा जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी।जिससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।योगेन्द्र सिंह भाटी और राकेश भडाना ने कहा कि जो संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसे हम ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक निभायेंगे और किसानों की हर समस्याओ की आवाज सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगें।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने अपने सम्बोधन में कहा कि गौतमबुद्धनगर में तीन तीन प्राधिकरण किसानों को लूटने का काम कर रहे है

किसानों की ज़मीनों का औने पौने रेटों मै अधिग्रहण कर बिल्डरों को भूखण्ड आवंटित कर मोटा मुनाफा कमाने का काम कर रहें है और किसानों की लीजबैक ,10 प्रतिशत भूखण्ड, 64,7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवज़ा, युवाओं को रोजगार जैसी समस्याओ का समाधान नही कर पा रहे है।निजी हास्पिटलों मै भी चिकित्सा के नाम पर किसानों के साथ लूटपाट की जा रही है जिसके विरोध मै जल्द ही भारतीय किसान यूनियन बलराज आन्दोलन करेगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को एक जुट होकर तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है।


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा रेखा सिवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीर सिंह भाटी, राष्ट्रीय महासचिव शौकत अली चेची, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देव नागर, जिलाध्यक्ष रामबीर भाटी,

प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी,प्रदेश सचिव श्रीपाल भाटी,प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद हरिराज नागर, जिलाध्यक्ष,जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी,बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, महानगर अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष उधम नम्बरदार, तहसील अध्यक्ष सोविदंर भाटी ,जितेन्द्र बैसोया आदि किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र