Noida गांजा तस्करी में शामिल बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

0
321

बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़

Noida थाना फेस-1 पुलिस और मोबाइल स्नैचिंग, बाइक चोरी व गांजा तस्करी में शामिल बदमाशों के बीच बुधवार को सेक्टर-14 के नाले पर मुठभेड़ हो गई।

इस दौरान एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, सेक्टर-14 के नाले पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान दिल्ली की ओर से दो व्यक्ति स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आते दिखे। पुलिस के रुकने के इशारे पर दोनों भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।

घिरने के बाद बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश, नीरज पुत्र दर्शन (निवासी बी-91, सेक्टर-20, नोएडा) गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी सूरज पुत्र दर्शन को कांबिंग ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया।


नीरज के पास से .32 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, चोरी के दो मोबाइल और एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजि. नं. HR51CG3149) बरामद हुई। यह मोटरसाइकिल हरियाणा के थाना सरायख्वाजा, फरीदाबाद में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। घायल नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार, नीरज के खिलाफ करीब एक दर्जन और सूरज के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here