Noida :खनन विभाग की बड़ी कारवाई, 33 डंपर सीज

0
63

अवैध खनन

Noida जिले में चल रहे अवैध खनन पर सख्त कारवाई करते हुए आज खनन विभाग ने 33 डंपर समेत अन्य वाहनों को सीज किया।इसके साथ ही 17 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना भी लगाया।

आपको बता दे कि डिप्टी कलेक्टर गौतमबुद्धनगर, तहसीलदार दादरी और खान विभाग द्वारा तहसील दादरी के गांव रायपुर खादर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान नदी की जलधारा में नियमों के विपरीत खनन के स्पष्ट साक्ष्य पाए गए। जांच में प्रथम दृष्टया गंभीर अनियमितता सामने आने पर नियमानुसार पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मामले में संबंधित धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्रवाई भी शुरु की गई है।

खनन विभाग की बड़ी कारवाई, 33 डंपर सीज
खनन विभाग की बड़ी कारवाई, 33 डंपर सीज

जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी का कहना है कि जेवर, दादरी, दनकौर, कासना समेत कई क्षेत्रों में जांच के दौरान अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते हुए 33 वाहनों को पकड़ा गया है। इन सभी वाहनों को संबंधित थानों में बंद कराया गया है।कार्रवाई के दौरान कुल 12 लाख 39 हजार 730 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उसकी वसूली भी की गई है।अवैध खनन से न केवल राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और नदी तंत्र को भी गंभीर क्षति पहुंचती है।

अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी निरंतर कार्रवाई की जाएगी।नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here