Noida किसान संगठनों ने NPCL दफ्तर का किया घेराव

0
195

NPCL दफ्तर का घेराव

Noida ग्रेटर नोएडा के गांव खेडी भनौता में बीते माह एक किसान के मकान पर मीटर लगाने के दौरान हुई मारपीट की घटना को लेकर किसान संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। आज विरोध स्वरूप किसान संघर्ष मोर्चा के बैनरतले सैकड़ों की संख्या में किसान सभा एवं किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने NPCL दफ्तर का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए।

NPCL अधिकारियों की ओर से वार्ता के प्रस्ताव पर 21 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने वार्ता की। वार्ता में NPCL अधिकारियों ने खेड़ी गांव में संतराज के परिवार के साथ की गई बदतमीजी के संबंध में बैठाई गई जांच के आधार पर 12 फरवरी तक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके अलावा अन्य मुद्दों जिसमें फिक्स कनेक्शन को जारी रखने तथा चोरी के नाजायज मुकदमों को रद्द करने पर कोई सहमति नहीं बन सकी। इस संबंध में आगामी 13 तारीख को पुनः वार्ता होने की बात कही गई।

किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ रुपेश वर्मा ने बताया कि वार्ता के मुख्य मुद्दों पर कोई सहमति नहीं बनी है। इसलिए 13 फरवरी को अन्य मुद्दो पर होने वाली वार्ता यदि विफल होती है तो आंदोलन की तैयारी करने के लिए किसानों से कहा गया है। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि बिजली कंपनी झूठी है, आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

दिन-रात के आंदोलन की तैयारी होगी। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने कहा कि लड़ाई आर-पार की होनी है पक्का मोर्चा लगाएंगे। सभी किसान रात-दिन के धरना-प्रदर्शन की तैयारी के साथ 13 फरवरी आएंगे।इस दौरान शेरू, गुरप्रीत एडवोकेट, सतीश कनारसी, विक्रम, मुकेश, मटोल, सतीश नेता, डॉक्टर जगदीश, अजीत एडवोकेट, सत्येंद्र, संतराज, सुरेश यादव, गवरी मुखिया,

अशोक भाटी, शिशांत भाटी, निशांत रावल, सुधीर रावल पप्पू ठेकेदार, एसपी सिंह, नितिन चौहान, ओमदत्त शर्मा, देशराज राणा, अजब सिंह नेता, बॉबी भाटी, सुशील सुनपुरा, नरेश नागर, सुंदर प्रधान, अरुण सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here