Noida किसानो के सच्चे मसीहा थे चौधरी चरण सिंह : देवेन्द्र अवाना

0
229

किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्यतिथि

Noida भारतीय सोशलिस्ट मंच के प्रदेश कार्यालय पर गांव गरीब खेत खलियान की बात करने वाले किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की पुण्यतिथि पर मंच के साथियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र सिंह अवाना ने कहा कि भारत को किसानों का देश कहा जाता है।किसानों से जुड़े मुद्दों पर अक्सर ही देश में आवाज बुलंद रहती है।किसान परिवार से आने वाले चौधरी चरण सिंह देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे।चरण सिंह देश के ऐसे किसान नेता थे, जिन्होंने देश में किसानों के लिए आवाज बुलंद की थी।उन्हें किसानो का सच्चा मसीहा माना जाता जाता है।जिलाध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहाकि गरीबों और किसानों के सच्चे हितैषी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण और सेवाभाव हर किसी को प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके उत्तर प्रदेश के प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष मौ यामीन, महासचिव, मोहसिन सैफी उपाध्यक्ष शाहील खान ,गुलशन चावला गौरव मुखिया,रोशन चौधरी सुरेश राजकुमारी, शंकर लाल,नदीम शहनवाज आदि उपस्थित रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here