spot_img
Homeसंगठन समाचारकिसान यूनियनकिसानों पर Gunda Act की कार्यवाई बर्दाश्त नहीं होगी: बलराज भाटी

किसानों पर Gunda Act की कार्यवाई बर्दाश्त नहीं होगी: बलराज भाटी

भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर सेक्टर-142 थानाध्यक्ष द्वारा किसानों पर Gunda Act की कार्यवाई गई

नोएडा। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी व उनके परिवार पर नोएडा सेक्टर-142 थानाध्यक्ष द्वारा कुछ भू-माफिया प्रवर्ति के लोगों की मिलीभगत व साठ-गांठ कर बार-बार झूठे मुकदमे दर्ज कराये गये  क्योंकि हातम भाटी ने भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाई थी | संगठन के कार्यकर्ताओ ने जब झूठे मुकदमों का विरोध किया था तो पुलिस अघिकारियों ने जांच कर मुकदमें वापस कर दिए थे |

Gunda Act

लेकिन अब उन्ही झूठे मुकदमों की गिनती कर पुलिस प्रशासन ने हातम भाटी व उनके परिवार पर Gunda Act  की कार्यवाई करने की साजिश रची है जिसके विरोध में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने सेन्ट्रल नोएडा एडिशनल डीसीपी हृदेश कटारिया से मुलाकात कर कमिश्नर मैडम के नाम ज्ञापन देकर एक सम्मानित एवम समाज सेवक पर Gunda Act की कार्यवाई पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किया है।

दूसरी तरफ संगठन के कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी ज्ञापन के माध्यम से पुलिस-प्रशासन की कार्यवाई पर सवाल उठाए है। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला रेखा सिवाल, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप भाटी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन खारी, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश भाटी, उत्तर प्रदेश सचिव, उत्तर प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, उत्तर प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, श्रीपाल भाटी उत्तर प्रदेश महासचिव, उधम भाटी, उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री विजय ठेकेदार, जिला अध्यक्ष फहीम मंसूरी मुरादाबाद, जिला अध्यक्ष रामवीर भाटी, जिला उपाध्यक्ष जयकार भाटी, हरेंद्र जिला उपाध्यक्ष तहसील अध्यक्ष दादरी सोविंद्र भाटी आदि मौजूद रहे।

Read This Also :  Bharatiya Kisan Union Revolution के नेतृत्व में 8वें दिन जारी रहा प्रदर्शन

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र