Noida कांग्रेस नेताओं ने दी राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी को जन्मदिन पर बधाई

0
132

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी

Noidaआज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी बागपत के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता राज्यसभा सांसद मजदूर किसान की आवाज प्रमोद तिवारी का जन्मदिन उनके दिल्ली आवास पर बड़ी धूमधाम से मनाया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा ने बताया हमारे आदर्श प्रमोद तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर उनके दिल्ली आवास पर पटका पहनाकर,पगड़ी बांधकर औरगुलदस्ता लेकर जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी।उनके दीर्घायु की कामना की।राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया।

इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हरियाणा के प्रभारी लियाकत चौधरी,बागपत के कोऑर्डिनेटर सतेन्द्र शर्मा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य नोएडा कांग्रेस नेता यतेन्द्र शर्मा,नोएडा,महानगर के महासचिव दयाशंकर पांडये,नोएडा महानगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्रम चौधरी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here