Noida कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

0
160

धूमधाम से मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Noida लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 55 वें जन्मदिन को महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा द्वारा आज बड़ी धूमधाम से सैक्टर 52 स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया। इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा बर्थडे केक काटा गया तथा उनकी लंबी एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई।

महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी का जीवन संघर्षशील, भारत की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।गरीब, वंचित, श्रमिक, किसान और युवाओं की आवाज़ को राहुल गांधी ने जिस मजबूती से देश की सर्वोच्च पंचायत में उठाया है, वह अभूतपूर्व है। राहुल गांधी दीर्घायु हों और देश के प्रधानमंत्री बनकर देश के लोगों की सेवा करें ऐसी हर देशवासी की कामना है।

प्रवक्ता पवन शर्मा ने बधाई देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय का अलख जगाकर अपनी निस्वार्थ प्रतिबद्धता से भारतीय राजनीति को मानवीय मूल्यों की नई परिभाषा दी है।विपरीत परिस्थितियों में भी राहुल गांधी के अदम्य साहस और अडिग संकल्प से हमें सच्चे जनसेवक होने की प्रेरणा मिलती है। ईश्वर से कामना है कि राहुल गांधी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और अपार शक्ति प्रदान करें ताकि राहुल गांधी हमेशा देश, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा में अग्रणी रहें।

आज के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों में अध्यक्ष मुकेश यादव, प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम नागर, पवन शर्मा, फिरे सिंह नागर, लियाकत चौधरी, मधुराज, ललित अवाना, चरण सिंह यादव, संजय तनेजा ,दयाशंकर पांडेय, रामकुमार शर्मा, विक्रम चौधरी, राहुल पांडेय, पंकज वाल्मीकि, विक्रम सेठी, ईश्वर कुमार, सुल्तान सिंह बिधूड़ी, मूलचंद चौहान सहित दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here