Noida करंट लगने से झुलसे बच्चे के काटने पड़े हाथ एसडीओ जेई समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
432

बिजली का झटका लगने से झुलसे सात साल के बच्चे के दोनों हाथ काटने पड़े

Noida के गौतम बुद्ध नगर जिले के एक गांव में बिजली का झटका लगने से झुलसे सात साल के बच्चे के दोनों हाथ काटने पड़े, जिसके बाद पुलिस ने बिजली विभाग के उप-मंडल अधिकारी (एसडीओ) और जूनियर इंजीनियर (जेई) सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

एकअधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दनकौर थाना क्षेत्र के गांवअच्छेजा बुजुर्ग में इस साल 22 मई को हुई घटना के संबंध में सोमवार रात शिकायत दर्ज कराई गईजिस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने शिकायत के हवाले से बताया कि नौशाद अली का बेटातैमूर (सात) घर की छत पर खेल रहा था तभी छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजलीके तार की चपेट में आने से वह झुलस गया। उन्होंने कहाउसे (तैमूर को) उपचार के लिए दिल्लीके सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

करंट लगने से उसके दोनों हाथ अत्यधिक झुलस गएजिसके कारण उन्हें काटना पड़ा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिजली के तारों को हटाने केलिए विभाग को कई बार अनुरोध किया गया था, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। थाना प्रभारीने बताया कि दनकौर बिजलीघर के एसडीओ, जेई सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियागया है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here