Dadri अशोक कमांडो बने दादरी और जेवर विधानसभा के प्रभारी,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

0
271

आम आदमी पार्टी

Dadri  गौतमबुद्ध नगर की Dadri विधानसभा में आम आदमी पार्टी की एक अहम संगठनात्मक बैठक गाँव कठेरा में पार्टी कार्यकर्ता मोबीन खान के आवास पर सम्पन्न हुई।

इस बैठक का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करना, जनसमस्याओं पर संवाद स्थापित करना तथा “हर घर संपर्क अभियान” को गति देना रहा।बैठक की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने की। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एवं दादरी तथा जेवर विधानसभा प्रभारी अशोक कमांडो की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।जिलाध्यक्ष राकेश अवाना ने बैठक में कहा कि आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है और हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पहुँचकर जनता की समस्याओं को समझा जाए और उनके समाधान के लिए एक मजबूत आवाज़ खड़ी की जाए।

उन्होंने बताया कि जिले में संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने, युवाओं को जोड़ने और शिक्षा-स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों पर जनजागरण अभियान चलाने की दिशा में ठोस कार्य योजना बनाई जा रही है।किसान प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष एवं दादरी विधानसभा और जेवर विधानसभा के प्रभारी अशोक कमांडो ने अपने संबोधन में कहा कि दादरी और जेवर जैसी महत्वपूर्ण विधानसभाओं की ज़िम्मेदारी पाकर में गौरवान्वित हूं।किसान प्रकोष्ठ के माध्यम से हम प्रदेशभर में किसानों की आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।

अब समय है कि हम हर गांव, हर बूथ पर संगठन को सक्रिय करें और जनता को एक साफ-सुथरा राजनीतिक विकल्प दें।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here