Noida अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, सरगना सहित 12 लोग गिरफ्तार

0
292

ठगने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Noida पुलिस ने अमेरिका के नागरिकों से ठगी करने के लिएसंचालित कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर गिरोह के सरगना सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

एकवरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से 10लैपटॉप, 16 मोबाइल फोन, नौ लैपटॉप चार्जर, नौ हेडफोन, एक इंटरनेट राउटर और अन्य सामग्रियांबरामद की गई हैं।पुलिस उपायुक्त (नोएडा जोन) यमुना प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक्सप्रेसवेथाना पुलिस की टीम ने मंगलवार रात थाना क्षेत्र में ‘जेपी कॉसमॉस बिल्डिंग’ की 17वीं मंजिल परछापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचानमुंबई निवासी मुस्तफा शेख के रूप में हुई जो सिर्फ 10वीं पास है।

उन्होंने बताया कि मुस्तफा केअलावा चिनेवे, दिनेश पांडेय, सोहिल अजमिल, उमर सम्सी, कल्पेश शर्मा, आफताब कुरैशी, विडोव,राम सेवक, सत्यनारायण मंडल, थिजनो लुटो, निबूले अकामी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस उपायुक्त ने ठगी के तरीकों के बारे में बताया, ‘‘यह गिरोह गूगल ऐप से अमेरिकी नागरिकोंका डेटा खरीदता था। इसके आधार पर वहां के नागरिकों को ऋण के बदले ‘गिफ्ट वाउचर’ के लालचवाले ईमेल भेजे जाते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब कोई ऋण के लिए उन्हें वापस ईमेल भेजता तो प्रक्रियाशुल्क के नाम पर उनसे 300 डॉलर लिये जाते और जब तक ठगी की रकम भारतीय मुद्रा में नहींबदल जाती थी, तब तक आरोपी अमेरिकी नागरिकों के संपर्क में रहते।’’

प्रसाद ने दावा किया किगिरोह अब तक करीब 150 अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना चुका है। उन्होंने बताया कि सभी केखिलाफ प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here