Noida :सेक्टर 82 में धूमधाम से मनाई गई देव दीपावली

0
78

देव दीपावली

Noida सेक्टर 82 स्थित पॉकेट 7 में विगत वर्ष की भांति देव दीपावली बड़ी धूम धाम से मनायी गयी।भक्तों ने मंदिर परिसर में 1100 दिए जलाकर परिसर को दीपों की रोशनी से जगमग किया।

लक्ष्मी नारायण भगवान एवं भगवान शिव की आराधना के बाद आरती हुई और प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्तों ने भजन गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने बताया कि देव दीपावली का विशेष महत्व है।पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर उसके अत्याचारों से देवताओं को मुक्त किया था इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए थे। ऐसी मान्यता भी है कि भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं तब देवताओं ने खुशी में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें प्रसन्न किया इसलिए इसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है।इस दिन विशेषकर गंगा घाटों पर दीपदान की परंपरा है।

कार्तिक पूर्णिमा को तुलसी पूजा,व्रत , दान का विशेष महत्व है।इस अवसर पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे, देवमणि शुक्ल, गोरे लाल , रवि राघव, विकास शर्मा,सर्वेश तिवारी, दीपक मेहरा, दीपक तिवारी, दिनेश पाठक, अनूप शर्मा, अनूप सिंह, राजेश गुप्ता, रमेश दास, विकास कुमार, अनिल शर्मा , विभा शुक्ला, महासचिव बंटी कुमारी , सीमा , मंजू, विनीता, ललिता, पूजा, रश्मि राघव, पुष्पा, श्वेता, बंदना, पूनम , शिप्रा , अंजली, सुमन, रीता, भावना पाण्डेय, रमेश शर्मा, संजय पांडे, बिजेंद्र सिंह , प्रशांत पाठक , नीलू शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here