spot_img
Homeप्राधिकरण समाचारनोएडासलाम नमस्ते में टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

सलाम नमस्ते में टीबी मुक्त भारत अभियान की शुरुआत

टीबी मुक्त भारत अभियान

Noida: आम लोगों में टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए रेडियो सलाम नमस्ते, सेहत सही लाभ जैसी विभिन्न परियोजनाओं के तहत टीबी के बिना भारत अभियान शुरू किया गया

स्मार्ट संस्था के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में 6 दिसंबर से 15 मार्च तक टीबी की जागरूकता, टीबी चैंपियन की कहानियां एवं सरकार के द्वारा दी गई सुविधाओं की चर्चा की जाएगी। वहीं सलाम नमस्ते इस अभियान के तहत नोएडा एवं गाजियाबाद के गांवों में लोगों को जागरूक करेगा।शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस के महानिदेशक प्रोफेसर (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए हम इस अभियान की शुरुआत कर रहे हैं।

समाज को स्वस्थ एवं समृद्ध बनाने के लिए हम टीबी के प्रति सामाजिक जागरूकता, इसके लक्षण एवं उपचार के बारे में लोगों को जानकारी मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी बेहद जरूरी है। सलाम नमस्ते स्मार्ट संस्था की सहयोग से इस अभियान के जरिए स्थानीय समुदाय को जागरूक करने एवं सरकारी प्रयासों को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है।

वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि स्मार्ट संस्था की सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम में टीबी के प्रति सतर्कता के लिए स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आज गाजियाबाद स्थित अर्थला गांव में महिलाओं एवं युवाओं के साथ टीबी जागरूकता के लिए रैली निकाली गयी।

कि इस अभियान के माध्यम से टीबी रोग पर कार्यरत समाजसेवी संगठन, डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, निक्षय मित्र, टीबी चैंपियन की जानकारी रेडियो के माध्यम से गांव में आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

ओमवीर सिंह आर्य एडवोकेट राष्ट्रीय अध्यक्ष जन आंदोलन एक सामाजिक संगठन on ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर Greater Noida Authority के CEO को लिखा पत्र