Noida वेव्स 2025 में सलाम नमस्ते को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

0
175

रेडियो सलाम नमस्ते को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Noida मुंबई में आयोजित वेव्स 2025 में 8 वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो सम्मेलन के दौरान 10 वें राष्ट्रीय सामुदायिक रेडियो पुरस्कार की घोषणा की गई।

कार्यक्रम के दौरान सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते को सर्वाधिक नवीन सामुदायिक सहभागिता पुरस्कार के लिए तृतीय पुरस्कार मिला। सलाम नमस्ते को यह पुरस्कार रेडियो कार्यक्रम मेड दीदी के लिए दिया गया। वहीं वेव्स 2025 के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि हम चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित उत्तर प्रदेश के पहले सामुदायिक रेडियो है।

Noida वेव्स 2025 में सलाम नमस्ते को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Noida वेव्स 2025 में सलाम नमस्ते को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

साथ ही इस वर्ष हम प्रदेश के एकमात्र सामुदायिक रेडियो हैं जिस यह सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि मेड दीदी कार्यक्रम घरेलू सहायिकाओं को नए कौशल एवं हुनर से जोड़ने का कार्यक्रम है, जिससे उनकी सामाजिक पहचान बन सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण समारोह में भारत सरकार के केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ. एल. मुरुगन, एवं आईआईएमसी की कुलपति डॉ. अनुपमा भटनागर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सलाम नमस्ते की इस उपस्थिति पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आईएमएस के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि सलाम नमस्ते कम्युनिटी रेडियो की यह सफलता न केवल हमारे संस्थान के लिए गौरव का विषय है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और समर्पण को भी दर्शाती है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here