Noida :विशाखापट्टनम से NCR में गांजा की तस्करी, 20 लाख के माल के साथ 4 गिरफ्तार

0
249

NCR में गांजा की तस्करी

Noida, विशाखापत्तनम और अन्य स्थानों से खुदरा बिक्री के लिए दिल्ली NCR क्षेत्र में गांजा पहुंचाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस स्टेशन फेस 2 में हिरासत में लिया गया है।

तस्करों के कब्जे से एक क्विंटल 2 किलो अवैध गांजा व गांजा तस्करी में प्रयुक्त2 कार सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को डीसीपीसेंट्रल नोएडा ने 15 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है। सेक्टर-71 स्थित एसीपी-वनसेंट्रल नोएडा कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी नेबताया कि एक सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने दिल्ली एनसीआर खासकर नोएडा केविभिन्न क्षेत्रों में गांजा की पुड़िया बनाकर बेचने वाले एक गिरोह के सुभाष मण्डल उर्फ पिन्टू पुत्रजगन्नाथ मण्डल, जीत चौधरी पुत्र गौरी शंकर चौधरी, लल्लन मण्डल पुत्र रामापदा मण्डल तथाअनुज पुत्र मूलराज सिंह को सेक्टर-82 कट भंगेल के पास से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया किअभियुक्तों के कब्जे से एक क्विंटल 2 किलो अवैध गांजा (कीमत करीब 20 लाख रूपये) व गांजा
तस्करी करने में प्रयुक्त होने वाली 2 कारों को बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि पूछताछ केदौरान अभियुक्तों से जानकारी मिली है कि वे गांजा का व्यापार करते है जो अच्छी किस्म का गांजाविशाखापट्टनम से सस्ते दामो में लाते हैं और एनसीआर क्षेत्र में गांजा को फुटकर में मंहगे दामो मेंबेचते हैं।

अभियुक्तों ने पुलिस को बताया है कि वे विशाखपट्टनम से ट्रेन के माध्यम से गांजा लातेहै और एनसीआर क्षेत्र में कम भीड़-भाड़ वाले स्टेशनों पर गांजा को उतार कर किराये की कामर्शियलगाडियों से एनसीआर क्षेत्र में फुटकर में बेचते हैं। ट्रेनों में गांजा को नाइलोन के चौड़े पटों को ऊपर सेरेप करके बीच में गांजा रखकर लाते है। दोनों तरफ साइडों में गोल आकार की पतले पटे की लेअरलगी रहती है जिससे देखने में ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा रोल पटे का है जिससे किसी को शक न
हो और पकड़े ना जा सकें। उन्होंने बताया कि अभियुक्त अनुज चांदपुर जनपद बिजनौर का मूल रूपसे रहने वाला है और कुलेसरा में अपने परिवार के साथ रहा है। जो सह अभियुक्तों के साथ मिल करविशाखापट्टनम से अवैध गांजा मंगवाकर एनसीआर क्षेत्र में फुटकर में बेचता है।

वहीं अभियुक्तसुभाष, जीत चौधरी व लल्लन मूल रुप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है। डीसीपी ने बताया किगांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 15 हजार रूपये का पुरस्कार देने की घोषणा कीगयी है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here