UP RERA में फैला करप्शन सरकारी कर्मचारी से रिश्वत लेते अकाउंटेंट गिरफ्तार

0
226

UP RERA

Greater noida के UP RERA कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। शनिवार को यह बात सच साबित हुई। दरअसल, शनिवार को एंटी करप्शन टीम ने UP RERA कार्यालय में कार्यरत अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए पकड़ा।

इस दौरान आरोपी अकाउंटेंट ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन टीम ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी अकाउंटेंट ने एक मामले में सरकारी कर्मचारी (बायर्स) से रिश्वत की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित बायर्स ने इसकी शिकायत मेरठ स्थित एंटी करप्शन के अधिकारियों से की। इसके बाद शनिवार को टीम ग्रेटर नोएडा पहुंची और आरोपी अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा 2 क्षेत्र में UP RERA के दफ्तर से एक अकाउंटेंट को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक एक बायर्स कुलदीप कुमार सरकारी कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि उन्हें 2018 में एक बिल्डर सोसाइटी में फ्लैट का पजेशन मिलना था लेकिन 2025 हो जाने के बावजूद फ्लैट का पजेशन नहीं मिला है। इस मामले में यूपी रेरा में केस चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की सेटलमेंट के लिए UP RERA के दफ्तर में तैनात एक अकाउंटेंट ने उनसे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

बताया जा रहा है कि 5 हजार रुपये उन्हें एडवांस में देने थे। इसकी जानकारी उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने अकाउंटेंट को 5 हजार रुपये दिए तो एंटी करप्शन ब्यूरो ने अकाउंटेंट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

रिश्वत कांड बायर्स परेशान

पीड़ित ने बताया कि UP RERA ना तो उन्हें अपने फ्लैट का पोजीशन दिला पा रहा है और ना ही उनकी डिले पेनल्टी दिला पा रहा है। यूपी रेरा में रिश्वत कांड का खुलासा होने के बाद होम बायर्स परेशान और नाराज हैं। बायर्स का कहना है कि UP RERA को उनके समाधान के लिए बनाया गया था, लेकिन यहां तैनात कर्मचारी उनका शोषण करने लगे हैं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here