Noida Police मुठभेड़ में मोबाइल लूटने वाला बदमाश घायल

0
335

Noida Police

Noida Police थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल फ़ोन लूटने वाले एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।

आरोपित की पहचान संत कबीर नगर के दीपक राय के रुप में हुयी है। आरोपित के कब्जे से लूट के छह मोबाइल, दिल्ली से चोरी बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया है।एडिशनल डीसीपी सेंट्रल नोएडा हिरदेश कटारिया ने बताया कि
बहलोलपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड से सटे हुए ग्रीन बेल्ट के पास पुलिस बुधवार सुबह तड़के मौजूद थी।इस दौरान एक बाइक सवार संदिग्ध आता दिखाई दिया।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उससे रोकना का इशारा किया।लेकिन बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर भागने लगा।

Noida Police मुठभेड़ में मोबाइल लूटने वाला बदमाश घायल
Noida Police मुठभेड़ में मोबाइल लूटने वाला बदमाश घायल

Noida Police की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपित की पहचानसंत कबीर नगर निवासी दीपक राय के रुप में हुयी है।इसके कब्जे से छह मोबाइल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।उसके पास से सेक्टर 63 में महिला पत्रकार से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया गया है।

दीपक पर दिल्ली में लूट और चोरी के बीस तथा गौतमबुद्ध नगर में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here