Noida : बारात में हर्ष फायरिंग से ढाई साल के बच्चे की मौत

0
204

हर्ष फायरिंग से ढाई साल के बच्चे की मौत

Noida के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के गांव अग्गहपुर में गुरुग्राम से आईबारात में हुई हर्ष फायरिंग में एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई है, जिसके बाद इलाके मेंतनाव की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया है और आरोपी कोपकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, Noida के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र के अग्गहपुर गांव से एक दुखद घटना सामनेआई है, जहां हर्ष फायरिंग के कारण एक ढाई साल के बच्चे की जान चली गई। यह घटना शादीसमारोह के दौरान हुई, जिससे खुशियों का माहौल शोक में बदल गया।

वहीं, परिजनों का रो-रो करबुरा हाल है।बताया जाता है कि 16 फरवरी को देर रात बारात आई थी और बच्चा बाहर बारात देख रहा था।

Noida : बारात में हर्ष फायरिंग से ढाई साल के बच्चे की मौत
Noida : बारात में हर्ष फायरिंग से ढाई साल के बच्चे की मौत

इसीदौरान फायरिंग हुई और गोली बच्चे के सिर में लग गई। बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फायरिंग से आसपास हड़कंप मच गया और इलाके में दहशतफैल गई।घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे के पिता और मामा को हिरासत में लिया और उनसेपूछताछ की। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

उनका कहना हैकि यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे डेड बॉडी के साथ थाने पर धरना देंगे।डीसीपी राम बदन सिंह ने जानकारी दी कि 16 फरवरी को अग्गहपुर गांव में गुरुग्राम से आई बारातके दौरान फायरिंग की घटना घटी, जिसमें ढाई साल के अंश शर्मा नामक बच्चे को गोली लगी।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here