Greater noida :दिल्ली के डॉक्टर की Greater noida में हत्या जांच में जुटी पुलिस

0
166

डॉक्टर की हत्या

Greater noida उत्तर प्रदेश के नोएडा में कुलेसरा कस्बे की संजय विहार बस्ती में दिल्ली के एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के मुताबिक डॉक्टर काशव एक कमरे में खून से लथपथ मिला है। डॉक्टर के सिर में चोट के निशान हैं। मौके पर पहुंचीपुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को संदेह है कि मकान मेंकिराए पर रहने वाले एक पुरुष और महिला ने डॉक्टर की हत्या की है।

दिल्ली के डॉक्टर की Greater noida में हत्या जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के डॉक्टर की Greater noida में हत्या जांच में जुटी पुलिस

आरोपी महिला और पुरुष नेतीन दिन पूर्व ही डॉक्टर का कुलेसरा गांव में स्थित मकान किराये पर लिया था। इस घटना के बादसे दोनों फरार हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच कर रही है।नोएडा की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान डॉ दिनेशगौड़ (50) के रूप में की गयी है। डॉ दिनेश अपने परिवार के साथ दिल्ली के पॉकेट-डी कुंडली में रहाकरते थे। उनका एक मकान Greater noida के कुलेसरा गांव की संजय विहार कॉलोनी में है।

जहां परउन्होंने किराए पर देने के लिए कमरा बनाया हुआ है। इसी मकान के एक कमरे में उन्होंने अपनाअस्थायी विश्राम कक्ष बनाया हुआ है। डॉक्टर दिनेश गौड़ 25 जनवरी की शाम को अपने ग्रेटर नोएडाके कुलेसरा स्थित मकान पर दिल्ली से आए थे। उनके बेटे ने 26 जनवरी को उनको फोन किया तोकोई जवाब नहीं मिला। वह देर रात को जब मकान पर पहुंचा तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंदमिला।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

Read this also:-Noida -NCR के 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here