तार लटकाकर बिजली लेने और ई-रिक्शा चार्ज करने के चक्कर में Current लगने से मौत हो गयी

0
304

Current लगने से मौत

Noida: तार लटकाकर बिजली लेने और ई-कार्ट चार्ज करने के चक्कर में 18 साल का एक युवक अचानक Current  लगने से मौत हो गयी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मरणोपरांत भेज दिया है। इसी मामले की पुलिस जांच कर रही है.

थाना फेस- 1 की प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को थाना फेस -1 पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सेक्टर- 8 के जामा मस्जिद के गेट नंबर -1 के सामने एक ई- रिक्शा स्ट्रीट लाइट के खंबे के पास खड़ा हुआ था।वहा पर अरमान पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी जमा मस्जिद के पीछे सेक्टर 8 लघु शंका करने के लिए गए थे।इसी बीच ई-रिक्शा से निकली तार की वजह से उसे Current लग गया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ई-रिक्शा चार्ज करने के चक्कर में Current लगने से मौत
ई-रिक्शा चार्ज करने के चक्कर में Current लगने से मौत

थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के चलते सेक्टर 8 के जेजे कॉलोनी में रहने वाले लोगों में भारी रोष है।लोगों का आरोप है कि यहां अवैध रूप से ई रिक्शा चार्ज करते हैं, जिसकी वजह से इस तरह की घटनाएं आए दिन हो रही है।

वही लोगों ने विद्युत विभाग से बिजली चोरी की घटनाओं को रोकने की अपील की है।

Visit Our Social Media Pages:-

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamachar

Read this also:-Interstate vehicle thieves गैंग का पर्दाफाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here