तस्करी करके Bihar ले जाई जा रही शराब नोएडा में बरामद

0
503
Bihar

गौतम बुद्ध नगर आबकारी विभाग ने नोएडा में एक ट्रक से  Bihar ले जाई जा रही 653 पेटी शराब की बरामद 

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राज्य कर सकल दल ने शराब की पेटियां Bihar ले जा रहे ट्रक को सिरसा गोल चक्कर के पास से पकड़ा और आबकारी विभाग को इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ट्रक से 653 पेटी पंजाब एवं अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब मिली।

श्रीवास्तव ने बताया कि इस बाबत कासना थाने में मामला दर्ज किया गया है। आबकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि यह शराब तस्करी करके उत्तर प्रदेश के रास्ते Bihar ले जाई जा रही थी। मामले की जांच जारी है।

Read This Also:  नोएडा में बॉर्डर पर रही पुलिस की तैनाती, बेअसर दिखा किसानों का ‘भारत बंद’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here