Noida :जिले के चार जिमनास्टो का सब जूनियर नेशनल गेम्स में हुआ चयन

0
125

जूनियर नेशनल गेम्स

Noida :6 से 9 नवंबर तक खेलगांव पब्लिक स्कूल प्रयागराज में होने वाले सब जूनियर नेशनल गेम्स में गौतमबुद नगर के चार जिमनास्ट अभिधा सिंहदेव, सिद्धि भरद्वाज, अदिरा शिवा शर्मा एवं ऋत्विका कानेगांवकर का चयन हुआ है।

इस प्रतियोगिता में देश के समस्त प्रदेशों से प्रथम 6 जिम्नास्ट प्रतिभाग करते हैं।जिम्नास्टिक एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर की अध्यक्ष कामनी गुप्ता ने बताया कि 2024-25 में जिले के 2 जिमनास्टो ने क्वालीफाई किया था जो इस साल बढ़कर 4 हो गई है और इससे पहले कभी भी जिले के किसी भी जिमनास्ट ने ओपन नेशनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई नहीं किया था। विगत दो वर्षों में जिले के जिम्नास्टो का यह परफॉर्मेंस गौतमबुद्ध नगर बढ़ते जिम्नास्टिक्स को प्रदर्शित कर रहा है।

जिले में पिछले 3 वर्षों में नेशनल लेवल की विभिन्न स्कूल की प्रतियोगिताओं में 50 मेडल अर्जित कर लिए हैं जो अत्यंत ही गौरव का विषय है।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here