Dadri :निर्विरोध आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बने ओमवीर आर्य ऐडवोकेट

0
143

सेक्टर वासियों के द्वारा सर्व सम्मति से ओमवीर आर्य एडवोकेट को आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया

Greater noida Dadri के पॉश सैक्टर बालाजी ऐन्क्लेव सैक्टर में रविवार को एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सैक्टर की आरडब्ल्यूए (रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व बार अध्यक्ष राजपाल नागर ने की, जबकि संचालन पूर्व एडीजीसी (राजस्व) व निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार आर्य ने किया।बैठक में उपस्थित सभी सेक्टर वासियों के द्वारा सर्व सम्मति से ओमवीर आर्य एडवोकेट को आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस दौरान बलराज नागर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस आरडब्ल्यूए से सैक्टर में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

बैठक में स्थानीय नागरिकों ने साफ-सफाई, पार्कों के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था और जलनिकासी की समस्याओं पर भी चर्चा की और नई टीम से इनके समाधान की अपेक्षा जताई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमवीर आर्य ऐडवोकेट ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वह पारदर्शी, जवाबदेह और समर्पित नेतृत्व प्रदान करेंगे तथा बालाजी ऐन्क्लेव को आदर्श कॉलोनी बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

YouTube:@noidasamachar
Facebook:@noidasamachar
Twitter:@noidasamacharh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here